श्रीनगर गढ़वाल : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के वरिष्ठ प्रोफेसर डा. पीएस राणा को सेव हिमालयन मूवमेंट, पर्वतीय विकास शोध केंद्र, डालियों का दगड़िया संगठन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समारोह में उत्तराखंड गौरव सम्मान से नवाजा गया। प्रो. राणा गढ़वाल केंद्रीय विवि में कुलसचिव, अधिष्ठाता छात्र कल्याण, मुख्य नियंता आदि महत्वपूर्ण पदों पर रहे। यह सम्मान उन्हें विवि में बेहतरीन सेवाओं के साथ ही समाज कार्यों में दिए गए योगदान के लिए दिया गया।
जीएमएवीन गेस्ट हाउस के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विपिन मैठाणी, श्रीदेव सुमन विवि व गुरूरामराय विवि के पूर्व कुलपति डा. यूएस रावत, शाश्वत धाम के संस्थापक स्वामी अद्वैतानंद जी महाराज, नगर पंचायत कीर्तिनगर की अध्यक्ष कैलाशी देवी जाखी व समाज सेवी अनिल स्वामी के हाथों प्रो. राणा को यह सम्मान प्रदान किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि प्रो. राणा ने विवि व समाज के लोगों के बीच में अपनी कार्यशैली से विशिष्ट स्थान बनाया है। समारोह में प्रो. राणा ने कहा कि इस सम्मान से नवाजे जाने पर उनके ऊपर समाज की और भी जिम्मेदारी आ गई है। उन्होंने सामाजिक कार्यों में और भी ऊर्जा के साथ कार्य करने की बात कही। समारोह में प्रो. मंजुला राणा, डा. अरविंद दरमोड़ा, प्रो. मोहन पंवार, प्रो. एआर डंगवाल, प्रो. किरन डंगवाल, प्रो. एसएस रावत, प्रो. हरिभजन चौहान, प्रो. विद्या चौहान, समीर रतूड़ी, डॉ. जेपी भट्ट, भवानी रावत, बीएन अण्थ्वाल, रमेश मंमगाई, अंशीलाल, मदन मोहन नौटियाल, गिरीश पैन्यूली, व्यापार सभा अध्यक्ष दिनेश असवाल, रणजीत सिंह जाखी, डॉ. कपिल पंवार आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *