श्रीनगर गढ़वाल : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि की संकायाध्यक्ष और साहित्य अकादमी की वरिष्ठ सदस्य डॉ. मंजुला राणा ने 3 अगस्त से 6 अगस्त तक आयोजित अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक उत्सव ‘उन्मेष 2023 में अपनी कहानी ‘बड़ी बेटी‘ का वाचन किया। कला और साहित्य को समर्पित इस उत्सव का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने तीन अगस्त को रविन्द्र भवन, भोपाल में किया। इस साहित्यिक उत्सव में देश-विदेश के अलग-अलग भाषा के सैकड़ों साहित्यकारों ने भाग लिया।
प्रो. मंजुला राणा ने कहा कि ‘उत्कर्ष और ‘उन्मेष 2023 समारोहों का आयोजन भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के संगीत नाटक एवं साहित्य अकादमी द्वारा मध्य प्रदेश सरकार के सहयोग से किया गया। जिसमें लेखकों को अपनी बात अंतरराष्ट्रीय मंच पर रखने और दुनिया के अलग-अलग देशों के लेखकों के साथ संवाद करने का अवसर मिला। समारोह के कार्यक्रमों के अंतर्गत बहुभाषी कविता पाठ, लेखन पाठ, आदिवासी कवि सम्मेलन, साहित्य के विषयों पर परिचर्चा, आजादी का अमृत महोत्सव पर कविता पाठ और साहित्य के उत्थान जैसे विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श हुआ तथा कार्यक्रम में भारत समेत एक दर्जन से अधिक देशों के 575 से ज्यादा लेखकों ने भाग लिया। (एजेंसी)

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *