जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : उत्तराखंड क्रांति दल की ओर से महानगर कार्यकारणी का गठन किया गया है। इस दौरान पुष्कर सिंह रावत को अध्यक्ष व विनोद चौधरी को महानगर उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
मवाकोट स्थित एक बारात घर में उत्तराखंड क्रांति दल की बैठक आयोजित की गई। दल के केंद्रीय अध्यक्ष डा. शक्तिशैल कपरवाण ने कहा कि महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी पुष्कर सिंह रावत को दी गई। इस दौरान विनोद चौधरी को महानगर उपाध्यक्ष व सर्वेंद्र को महासचिव नियुक्त किया गया। कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए धरातल पर कार्य किया जा रहा है। कहा कि दल का लक्ष्य भू-कानून का लागू करना, मूल निवास 1950 को धरातल पर उतारना, जल जंगल जमीन से संबंधित जनता के अधिकारों को वापस दिलाने है। कोटद्वार शहर में भी कण्वाश्रम को विश्व पटल पर पहुंचाने, मोटर नगर में आधुनिक बस अड्डे का निर्माण करवाने व लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग का निर्माण करवाने के लिए उक्रांद लगातार संघर्ष करता रहेगा। इस मौके पर केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रवेश चंद्र नवानी, रमेश कोठारी, सर्वेंद्र काला, विनोद चौधरी, श्रवण सिंह रावत, दीपक कुकरेती, भारत मोहन काला, मेहरबान सिंह रावत, नरेंद्र सिंह नेगी, चंद्रवीर सिंह नेगी, बलवंत सिंह नेगी, मनोज थपलियाल, कैलाश जोशी, हरेंद्र सिंह रावत, अनिल कुमार, बालम सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *