मॉस्को, एजेंसी। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत नहीं जाएंगे। रूसी राष्ट्रपति के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने शुक्रवार को यहां मीडिया को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुतिन भारत में सितंबर में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन के लिए यात्रा की योजना नहीं बना रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इस समय मुख्य जोर विशेष सैन्य अभियान पर है। जी-20 शिखर सम्मेलन नौ और 10 सितंबर को नई दिल्ली में प्रगति मैदान में नवनिर्मित भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि श्री पुतिन दक्षिण अफ्रीका के शहर जोहान्सबर्ग में संपन्न हुए ब्रिक्स के 15वें शिखर-सम्मेलन में भी भाग लेने नहीं गए थे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *