जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से दिए जाने वाले राष्ट्रीय शिक्षक अवार्ड 2023 के लिए जनपद पौड़ी गढ़वाल से विकास खंड जयहरीखाल के अंतर्गत राजकीय इंटर कालेज सेंधीखाल में कार्यरत भौतिक विज्ञान प्रवक्ता दौलत सिंह गुसांई का चयन किया गया है। उन्हें 5 सितंबर 2023 को दिल्ली में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में देश के राष्ट्रपति के हाथों यह पुरस्कार दिया जायेगा।
शिक्षक दौलत सिंह गुसांई अपने विषय विशेषज्ञ होने के साथ ही छात्र व विद्यालय हित में कार्य करने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। वे लंबे समय से विज्ञान संगोष्ठी व विज्ञान महोत्सव में छात्रों का मार्ग दर्शन करते आ रहे हैं। उनके नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी व इंस्पायर अवार्ड में राज्य स्तर तक प्रतिभाग किया है। साथ ही उनके नेतृत्व में ही वर्ष 2022-23 में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर पर बैंगलुरू के वीआईटीएम संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। विद्यालय हित में उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की विभागीय अधिकारी भी प्रशंसा करते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय प्रधानाचार्य साधो सिंह की बिष्ट की प्रेरणा के बल पर उन्होंने इस पुरस्कार के लिए आवेदन किया।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *