जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जिले के 15 ब्लाकों के 39 स्थानों पर महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प निर्मित गोबर व पिरूल से राखियां बनाई गई और राखियों की प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें गोबर और पिरूल से निर्मित राखी आकर्षण का केंद बनीं रही।
मुख्यमंत्री सशक्त बहन उत्सव कार्यक्रम के शुभारंभ पर पौड़ी ब्लाक की महिला स्वयं सहायता समूह की गीता रावत और आशा नेगी ने सीएम पुष्कर धामी के संवाद कार्यक्रम में वीसी के माध्यम से संवाद किया। महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा गोबर एवं पीरुल से निर्मित राखी आकर्षण का केंद्र रही। पौड़ी में विभिन्न स्वयं सहायता समूह द्वारा उत्पादित स्थानीय उत्पादों एवं राखी की विकास प्रदर्शनी के साथ सीसीएल कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में परियोजना निदेशक संजीव कुमार राय, जिला विकास अधिकारी परमिंदर कौर, एलडीएम अनिल कटारिया, बीडीओ दिनेश सिंह आदि शामिल थे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *