जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : गढ़ श्री रामलीला कमेटी की ओर 12 अक्टूबर से आमपड़ाव में रामलीला का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए कमेटी की नवीन कार्यकारणी का गठन किया गया। इस दौरान परविंद्र राणा को अध्यक्ष व विनय प्रजापति को सचिव चुना गया।
बैठक में संदीप नैनवाल व हिमांशु कठैत को उपाध्यक्ष, संतोष बिष्ट व रोहित अग्रवाल को महामंत्री, जसपाल शाह व बलवंत नेगी को कोषाध्यक्ष, करमचंद्र प्रजापति व प्रवीन को मंत्री का दायित्व दिया गया। इसके अलावा चंद्रप्रकाश शाह व गौरव कश्यप को संगठन मंत्री, आशाराम व विजय चौहान को मंच संचालक चुना गया। इसके अलावा संरक्षक की जिम्मेदारी ओमप्रकाश कंडवाल, विजय सिंह रावत, अर्जुन अग्रवाल को दी गई है। बन्टू मास्टर व लाल सिंह को डायरेक्टर, वेशभूषा मेकअप के लिए जितू मस्ताना व सोनी मस्ताना, दशहरा मेला अध्यक्ष बाबी बिष्ट व कमल प्रजापति को चुना गया। सुशील काला व शौकत अब्बास को विशेष सहयोगी की जिम्मेदारी दी गई। सन्नी बिष्ट, ओमप्रकाश शाह, वीर सिंह रावत, गोविंद सिंह बिष्ट, अर्जुन, अरूण, कोमल कठैत, विनोद रावत, सुरेंद्र कंडारी को सदस्य नियुक्त किया गया।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *