जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : द्वारीखाल ब्लाक के चमोलीसैंण में फलदार पौधरोपण लगाए गए। चमोलीसैंण के पंचायतघर के समीप आयोजित कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख महेंद्र राणा ने आम के पौध का रोपण किया।
ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि हम पौधरोपण तो कर रहे हैं, लेकिन उनकी देखभाल नहीं कर रहे हैं। हमारा यह कार्यक्रम तभी सफल होगा जब हम इन पेड़ों के देखभाल का जिम्मा भी लें। इस समय ब्लाक द्वारा 58 हजार फलदार पौध का वितरण किया गया है। लेकिन इस पौधों की देखरेख हमें स्वयं की करनी है व गत वर्ष रोपित पौधे का भी रिकार्ड रखे कि कितने सही स्थिति में हैं। फलदार पौध से हमारी आमदनी में वृद्वि होगी हमें अपने घर में ही रोजगार मिलेगा। पेड़ लगाने से हमारा पर्यावरण शुद्व रहेगा। जिससे अनेकों बीमारियों से बचा जा सकेगा। ग्राम पंचायत में 250 आम के पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर प्रधान मीना देवी, खण्ड विकास अधिकारी विद्यादत्त रतूडी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत जेई मनरेगा विजयपाल रावत, चंद्रमोहन नेगी, ग्राम विकास अधिकारी अनिल केष्टवाल, रोजगार सहायक पान सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता अर्जुन सिंह, प्रधान सीला मोहन काला, प्रधान ओडलबडा कुसुम देवी, गजेंद्र रावत आदि शामिल रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *