उत्तरकाशी। पुरोला विधानसभा के अंतर्गत पुरोला के छाड़ा खड्ड में गत माह आई आपदा से प्रभावित लोगों को भाजपा संगठन के लोगों ने राशन किट वितरित किए। शुक्रवार को वोटर चेतना महाअभियान प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि व प्रशिक्षक आयी भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत और जिलाध्यक्ष सतेंद्र राणा ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ आपदा प्रभावित परिवारों को बतौर राहत सामग्री राशन किट वितरित किये। गुरुवार को जंहा विधानसभा स्तर पर नगर पंचायत के अंतर्गत राणा एनेक्सी में वोटर चेतना महाअभियान में शिरकत कर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ को केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को घर घर पंहुचाने की अपील की तथा भ्र्ष्टाचार के खिलाफ सरकार की नीतियों के प्रति जागरूक रहते हुए जन जन तक सरकार की योजनाओं का लाभ पंहुचाने को समर्पित रहने को प्रेरित किया। वहीं संगठन की ओर से प्रभावितों को आटा, चावल,दाल, तेल,नमक आदि आवश्यक खाद्य सामग्री के किट सहयोग के रूप में वितरित किये गए हैं। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री महिला मोर्चा दीप्ति रावत, जिलाध्यक्ष सतेंद्र राणा सहित पवन नौटियाल, जगमोहन पंवार, लोकेंद्र कण्डियाल, उपेन्द्र असवाल, नवीन गैरोला, अमीचन्द शाह, राजपाल पंवार, रघुवीर सिंह आदि थे।

 

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *