भाजपा की ओर से आयोजित की गई कार्यशाला
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : वोटर चेतना अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी की कार्यशाला आयोजन की गई, जिसमें पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक युवाओं को वोटर लिस्ट से जोड़ने की अपील की। इस दौरान कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
व्यापार मंडल सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। प्रकोष्ठ संयोजक ऋषि कंडवाल ने कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने की अपील की। कहा कि देश में एक बार फिर भाजपा सरकार बने इसके लिए हमें एकजुट होकर कार्य करना होगा। कहा कि कई युवा जानकारी के अभाव में अपना नाम वोटर लिस्ट में नहीं चढ़ा पाते। ऐसे में कार्यकत्र्ताओं को उनकी मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाना चाहिए। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, गौ सेवा आयोग अध्यक्ष राजेंद्र अण्थ्वाल, नगर अध्यक्ष पंकज भाटिया, संग्राम सिंह भंडारी, दर्शन सिंह बिष्ट, विजय लखेड़ा, शांतनु रावत, अनीता आर्य आदि मौजूद रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *