जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: मालन पुल ढहने के बाद बीते 13 जुलाई से बंद पड़ी भाबर की रोडवेज बस सेवा सोमवार से शुरू हो जाएगी।
बीते 13 जुलाई को कोटद्वार-भाबर मार्ग पर मोटाढांक के पास मालन पुल टूट गया था। तब से इस मार्ग पर रोडवेज बस सेवा बंद पड़ी है। बस सेवा बंद होने से भाबर के यात्रियों को ज्यादा पैसा देकर ऑटो, ई-रिक्शा व जीप टैक्सियों में आवाजाही करनी पड़ रही है। मालिनी किसान पंचायत के अध्यक्ष जेपी बहुखंडी और सचिव मधूसूदन नेगी समेत संगठन के लोगों ने उत्तराखंड परिवहन निगम के स्थानीय सहायक महाप्रबंधक राकेश कुमार का ध्यान इस ओर दिलाया। सहायक महाप्रबंधक राकेश कुमार ने सोमवार से भाबर के लिए बस सेवा शुरू कराने की भरोसा क्षेत्रीय ग्रामीणों और संगठनों के पदाधिकारियों को दिलाया है। बस सेवा शुरू होने लोगों की आवाजाही सुगम हो सकेगी।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *