शहीद मनोज सिंह चौहान राजकीय इण्टर कॉलेज गैण्डीखाता, हरिद्वार में समग्र उन्नयन फाउंडेशन द्वारा आयोजित वृक्षारोपण अभियान का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अभियान का नेतृत्व फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष श्री पल्लव विक्रांत ने किया। फाउंडेशन के बोर्ड सदस्य एवं स्थानीय निवासी श्री विपुल शर्मा जी ने भी इस कार्यक्रम में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके मार्गदर्शन और सहयोग से यह वृक्षारोपण अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री भानु प्रताप शर्मा जी, प्रवक्ता श्री संतोष कुमार रावत, प्रवक्ता श्री उदय चंद जी, प्रवक्ता श्रीमती माया देवी, प्रवक्ता श्रीमती चेतना पूषण, सहायक अध्यापक श्री अजय कुमार शर्मा (पीटीआई व्यायाम), विश्वास कुमार सैनी (सहायक अध्यापक), मनोज कुमार (सहायक अध्यापक), सचिन कुमार शर्मा (परिचारक), अंबिका नेगी, और संजीव कुमार यादव (कार्यालय प्रभारी) ने सक्रिय रूप से भाग लिया। अजीत कुमार यादव जी ने भी अपना बड़ा सहयोग दिया। सभी ने मिलकर वृक्षारोपण के महत्व को समझाते हुए इस पहल में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।

फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष श्री पल्लव विक्रांत ने बताया कि इस वृक्षारोपण अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण न केवल पर्यावरण के लिए आवश्यक है बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ और हरा-भरा भविष्य सुनिश्चित करने का प्रयास है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री भानु प्रताप शर्मा जी ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और हम सभी को इसमें अपना योगदान देना चाहिए।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *