जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : सावन माह के अंतिम पखवाड़े में मनोकामना सिद्ध पीठ एकेश्वर महादेव में एकेश्वर मंदिर समिति की ओर से सात दिवसीय शिव पुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है।
कथा वाचक आचार्य विजय बडोला ने भगवान शिव के एकेश्वर मंदिर में स्थापित आप लिंग के इतिहास की जानकारी देते हुए बताया कि इस स्थान पर कभी देवराज इंद्र ने शिव की आराधना की थी। तभी से इस सिद्ध पीठ पर भगवान शिव की लिंग रूप में पूजा की जाती है। आचार्य विजय बडोला ने कहा कि व्यक्ति के कल्याण का एक मात्र मार्ग सनातन धर्म ही है। यह मनुष्य मात्र को ही नहीं वरन समस्त प्राणी जगत के कल्याण की कामना करता है। इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष कुलदीप जोशी, कोषाध्यक्ष तेजपाल पंवार, हरीश बडोला, राकेश हिंदवान आदि ने भव्य झांकी निकाल कर कथा वाचक विजय प्रकाश बडोला का स्वागत किया।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *