पिथौरागढ़। राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय कमतोली में बच्चों ने नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता रैली निकाली। प्रधानाध्यापिका लीला धामी ने स्काउट गाइड को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बच्चों ने कमतोली, नानीलेक, चिडियाखान मार्ग में राहगीरों और वाहन चालकों को नशा मुक्ति के बारे में बताया। इस दौरान गीतों के माध्यम से लोगों को जागरुक किया। बच्चों ने सार्वजनिक स्थानों पर नशा न करने की अपील चस्पा की। विद्यालय में हुई पोस्टर व स्लोगन प्रदर्शनी में निशा भट्ट,मनीष,पलक,राशि ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस दौरान स्काउट गाइड प्रभारी रमा बिष्ट,ड़सीबी जोशी मौजूद रहे।

 

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *