पिथौरागढ़। एसडीएस जीआईसी में ब्लक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में श्रीअन्न एक मूल्यवर्धित पौष्टिक अथवा भ्रांति आहार विषय पर संगोष्ठी हुई। शुभारंभ विण के खण्ड शिक्षाधिकारी गणेश सिंह ज्याला ने किया। संगोष्ठी में मृगेश पाण्डेय ने पहला, तेजस असवाल ने दूसरा, ज्योति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य पुष्पराज भट्ट, विज्ञान समन्वयक करन सिंह थापा, शिक्षक संजय भट्ट ने शुभकामनाएं दी। आयुर्वेदिक चिकित्सालय के ड़सरोज कुमार मिश्रा, ड़देशराज सिंह व बहादुर सिंह बिष्ट ने निर्णायक की भूमिका निभाई। यहां यूकस्ट के नवल जोशी, मीना बनकोटी, महेश तिवारी, नजमी बी, अनुपमा बोहरा, जयश्री धामी, दीक्षा ओझा, अनीता, भुवन चंद्र, ममता कोठारी, राजेंद्र पाण्डे, सरोज असवाल, निशा धामी आदि मौजूद रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *