पिथौरागढ़। सीमांत में मानसून काल में रोक के बावजूद खनन माफिया पहाड़ों का सीना चीर रहे हैं। बिषाड़ में पुलिस ने अवैध खनन को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अवैध खनन में लगी एक जेसीबी मशीन को जब्त किया है। प्रशासन अब संबंधित मशीन मालिक के खिलाफ जुर्माने की तैयारी कर रहा है।
बिषाड़ में अवैध खनन होने की पुलिस को सूचना मिली। कोतवाल चंचल शर्मा के नेतृत्व में बीते रोज एंचोली चौकी पुलिस चेकिंग को क्षेत्र में पहुंची। इस दौरान टीम को जेसीबी मशीन से अवैध खनन करता चालक दीपक सिंह मिला। पुलिस ने अवैध खनन में लिप्त मशीन को जब्त किया है। कोतवाल शर्मा का कहना है कि अवैध खनन को लेकर आगे भी अभियान जारी रहेगा। इधर पुलिस की कार्रवाई से खनन माफियाओं में हडकंप मचा हुआ है। टीम में एंचोली चौकी प्रभारी शंकर सिंह सहित अन्य कर्मी शामिल रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *