चमोली। जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग चमोली के समन्वय से खेल विभाग द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री उदीयमान उन्नयन खेल छात्रवृत्ति योजना की जनपदीय चयन प्रक्रिया शुरू हो गई है। कार्यक्रम का शुभारम्भ नगरपालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान ने किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा खेल विभाग की इस योजना को उदीयमान खिलाड़ियों के लिए जनपद, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर जनपद एवं राज्य का नाम रोशन करने के लिए एक महत्वपूर्ण योजना बताते हुए खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति का अधिक-अधिक लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी विक्रम चौधरी प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर रावत ने कहा कि छात्रवृत्ति योजना के अन्तर्गत 08 वर्ष से 14 वर्ष (08 से 09, 09 से 10़ 10 से 11, 11 से 12, 12 से 13 एवं 13 से 14 वर्ष के प्रत्येक आयु वर्ग में 25 बालक एवं 25 बालिका अर्थात जनपद चमोली से कुल 150 बालक एवं 150 बालिका खिलाड़ियों को घ्1500 (एक हजार पांच सौ) प्रति माह छात्रवृत्ति स्वीत की जानी है। विकास खण्ड देवाल, थराली, नारायणबगड तथा नगर पालिका परिषद क्षेत्र गोपेश्वर की चयन प्रक्रिया प्रारम्भ की गयी है, जिसमें कुल 64 बालक एवं 61 बालिकाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया । चयन प्रक्रिया में शारीरिक दक्षता परीक्षा यथा- 600 मी़ दौड़, 30 मी़ फ्लाइंग स्टार्ट, 610 शटल रन, मेडिसिन बल थ्रो, फारवर्ड बैण्ड रीच और स्टैंडिंग ब्रांड जम्प में प्रतिभागियों द्वारा अर्जित किये गये अंकों के आधार पर छात्रवृत्ति स्वीत करने के लिए चयनित किया जायेगा। चयन प्रक्रिया में संयोजक एवं सह संयोजक और निर्णायकों के रूप में लता झिंक्वाण, संगीता कोहली, रश्मि बिष्ट, संतोषी चौहान, कमल किशोर सिंह, प्रकाश सती, शैलेन्द्र पंवार, राजीव लोचन कंडारी, गीता रावत, अजीत नेगी, रेखा नेगी, बबीता, गजपाल सिंह धरवाण, कविता, हेमा नयाल, रमेश लोहनी एवं राजवर सिंह रहे। चयन प्रक्रिया में खेल विभाग के सीएओ विक्रम चौधरी, एनएस नेगी, राजपाल सिंह, उत्तम सिंह देवेन्द्र सिंह कठैत, विक्रम सिंह कडेरी और जिला चिकित्सालय के कार्मिक एवं विभिन्न विकास खण्डों से आये टीम प्रभारी उपस्थित रहे ।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *