जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : आगामी 10 सितंबर को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की 136वीं जयंती को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पांडे ने विकास भवन सभागार में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि गोविंद बल्लभ पंत की जयंती जिला प्रशासन एवं संस्कृति विभाग की ओर से जीबी पंत इंजीनियरिंग कालेज घुड़दौड़ी में मनाई जाएगी। 10 सितंबर को सुबह 10.30 बजे कॉलेज प्रांगण में भारत रत्न पंत की मूर्ति पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके बाद उनके भारत के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान विषय पर विचार गोष्ठी होगी। बैठक में डीएसटीओ राम सलोने, डीपीआरओ जितेंद्र कुमार, डीएचओ राजेश तिवारी, डीपीओ देवेंद्र थपलियाल, सीडीपीओ अंजू चमोली, जिला समाज कल्याण अधिकारी विनोद कुमार उनियाल, संस्कृति विभाग से पीसी ध्यानी आदि मौजूद रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *