जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : वरिष्ठ नागरिक संगठन की ओर से नजीबाबाद रोड स्थित ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के अध्यापकों और छात्रों ने भी भाग लिया।
संगठन अध्यक्ष कै. पीएल खंतवाल ने कहा कि संगठन वृक्षारोपण सहित अन्य सामाजिक कार्यों में प्रमुखता से भाग लेता है। कहा कि वर्तमान में पर्यावरण असंतुलन को देखते हुए पौधरोपण आवश्यक है। विद्यालय प्रबंधक अजयपाल सिंह रावत ने वृक्षारोपण पर संगठन का आभार जताया। इस दौरान एसपी थपलियाल, रिपुदमन सिंह, विनोद नेगी, जयवीर सिंह, आरपी पंत, राजेंद्र बिष्ट, महेंद्र अग्रवाल और प्रदीप अग्रवाल सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
—————

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *