जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : ठाकुर सुंदर सिंह चौहान वृद्ध आश्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देश पर वरिष्ठ नागरिक दिवस मनाया गया। इस दौरान सीविल सीनियर जज पौडी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकारी अकरम अली ने वृद्धाश्रम में रह रहे लोगों का हाल जाना।
सीविल सीनियर जज अकरम अली ने वृद्धाश्रम का निरीक्षण करते हुए लोगों का हाल जाना। इस दौरान लोगों को विधिक सहायता विधिक जानकारी दी गई। अकरम अली ने कहा कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के दिशा निर्देशन पर इस शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सहायता प्रदान करने के संदर्भ में जानकारी दी गई। इस मौके पर ठाकुर सुंदर सिंह चौहान, पीएलबी सतपुली पुष्पेंद्र राणा, पीएलबी सुनील रावत, पीएलबी जगमोहन डांगी, पीएलबी दीपक रावत, आश्रम के मैनेजर विजेंद, पूर्व प्रधान मौदाणी माया देवी, शेखर सिंह, पूर्व प्रधान डोभल राजकमल नेगी आदि मौजूद रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *