बागेश्वर। बागेश्वर में हर साल की तरह इस साल में जिले के कई पुलिस कर्मियों को विशिष्ट व सराहनीय कार्य करने पर सराहनीय सेवा सम्मान के लिए चयनित किया है। इसमें एक एसआई, चार फायरमैन व दो पुलिस आरक्षी शामिल हैं। इन्हें 15 अगस्त को सम्मानित किया जाएगा।
पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय से जारी सूची के अनुसार बागेश्वर जिले के सराहनीय सेवा के लिए लीडिंग फायरमैन डुंगर सिंह को सराहनीय सेवा सम्मान के लिए चयनित किया है। इसके अलावा कपकोट के थानाध्यक्ष एसआई कैलाश बिष्ट, बैजनाथ थाने के शोबन सिंह, सर्विलांस सेल के आरक्षी इमरान खान, लिडिंग फायरमैन त्रिलोक राम, फायर मैन प्रकाश चंद्र व पवन कुमार को विशिष्ट कार्य के लिए सहराहनीय सेवा सम्मान चिह्न दिया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस पर यह सम्मान उहें दिया जाएगा।

 

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *