जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : एसएसपी पौड़ी श्वेता चौबे के निर्देश पर पुलिस लाइन पौड़ी में पुलिस परिवार की महिलाओं द्वारा हरियाली तीज कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर तीज क्वीन का ताज शालिनी को प्रदान किया गया। जबकि नृत्य प्रतियोगिता में महिला आरक्षी अनीता ने पहला, पिंकी रावत ने दूसरा व शालिनी ने तीसरा स्थान पाया। मेहंदी प्रतियोगिता में नीतू ने पहला, सोनम ने दूसरा व शालिनी ने तीसरा स्थान पाया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। एसएसपी ने कहा कि तीज पर्व पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कराया गया है। स्वागत गीत से शुरू हुए कार्यक्रम में मेहंदी प्रतियोगिता, गढ़वाली, कुमांऊनी लोकनृत्य प्रतियोगिता, रैंप वॉक, ग्रुप डांस, उत्तम परिधान, बेस्ट टैलेंट आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान एसएसपी ने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजनों से महिलाओं के आत्मविश्वास व उनके सम्मान को बढ़ावा मिलता है। साथ ही यह अपने अंदर छुपी बहुमुखी प्रतिभाओं को पहचाने व उजागर करने का एक मंच भी है। इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है तो उसमें प्रतिभाग अवश्य करें। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी पौड़ी अपूर्वा पाण्डेय, सिविल जज (सीडि) पौड़ी नेहा कय्यूम, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी पौड़ी प्रतिक्षा केशरवानी, आरटीओ पौड़ी अनीता चन्द आदि शामिल थे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *