जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : सिद्धपीठ मां देवी सुखरो मंदिर में बुधवार से राज्य निर्माण आंदोलनकारी व समाज सेवी स्व. सुधा सती की स्मृति में शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ किया जाएगा। कथा वाचक आचार्य राकेश लखेड़ा ने बताया कि शिव महापुराण कथा का आयोजन 31 अगस्त तक चलेगा। कथा आरंभ होने से पहले सुबह दस बजे शहर में भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। तत्पश्चात दोपहर दो बजे से शिव महापुराण कथा शुरू की जाएगी। उन्होंने धर्मप्रेमी जनता से शिव कथा के अमृत का श्रवण करने का आग्रह किया।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *