हरिद्वार । बुधवार को पुल जटवाड़ा से शुरू होकर सुभाष नगर होते हुए साई धाम कालोनी  तक हिन्दू जन जाग्रति पद यात्रा का प्रथम दिन सम्पन्न हुआ।
दूसरे दिन आज  हिन्दू जन जाग्रति पद यात्रा साईं धाम कालोनी दादुपुर सलेमपुर से शुरू होकर बहादराबाद टोल प्लाजा तक पद यात्रा को रवाना किया जाएगा।
इस यात्रा को अपनी टीम के साथ
सनातनी देशभक्त गायिका कवि सिंह द्वारा हरिद्वार से गंगाजल लेकर मथुरा में भगवान श्री कृष्ण जन्मभूमि पर भगवान श्री कृष्ण का भव्य मंदिर व भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग को लेकर की जा रही है।  सनातन की यात्रा के दूसरे दिन ,इस सनातन के लिए की जा रही पद यात्रा में शामिल रहे समाज सेविका संगीता प्रजापति, अलका, पंकज,गौरव,सागर, रविन्द्र, कुलदीप,लवीश, पुष्पा, अपूर्वा, प्रियांश, सार्थक सहित सैंकड़ों की संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *