देहरादून। “विश्व सीनियर जुजित्सु चैंपियनशिप में कांस्य पदक विजेता उत्तराखंड की प्रज्ञा जोशी को विधानसभा में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य ने सम्मानित किया। उन्होंने प्रज्ञा जोशी की इस महान उपलब्धि को राज्य के लिए गौरव बताया। उन्होंने कहा की उत्तराखंड की बेटी ने विश्व के इतने बड़े प्लेटफार्म पर पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया है। इसलिए प्रज्ञा को खेल विभाग द्वारा पूरा सम्मान एवं सहयोग दिया जाएगा। कांस्य पदक विजेता प्रज्ञा ने कहा की जाने से पहले माननीय खेल
मंत्री ने उनको आशीर्वाद देकर रवाना किया था, जिससे वह काफ़ी प्रफुल्लित थी जिस कारण उन्होंने पदक जीतने के लिए अपना बेस्ट दिया और वह देश के लिए पदक जीत सकी। उन्होंने इस सम्मान के लिए खेल मंत्री का आभार भी व्यक्त किया। इस दौरान प्रज्ञा के साथ जुजित्सु एसोसियेशन ऑफ़ इंडिया के निदेशक प्रशासन एवं प्रज्ञा के चीफ कोच सतीश जोशी, क्रीड़ा भारती के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व राज्य मंत्री अरुण कुमार सूद, उप निदेशक खेल संजीव पौरी, राष्ट्रीय रेफरी दीपक नौटियाल भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि प्रज्ञा ने उक्त चैंपियनशिप में भारत की 23 सदस्यीय टीम में भाग लिया था।चैंपियनशिप में विश्व के 78 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। भारत को इस चैंपियनशिप में कुल 4 पदक मिले। विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली प्रज्ञा उत्तराखंड राज्य की पहली महिला जुजित्सु खिलाड़ी बन गई हैं।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *