रानीखेत। पर्यटक नगरी के पुरानी आबकारी में एसएसबी के पूर्व इंस्पेक्टर स्व० दीप चंद्र जोशी की स्मृति में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा चौथे दिन भी जारी रही। कांग्रेस प्रवेश अध्यक्ष करन माहरा ने कथा में शामिल होकर पूजा अर्चना की। उन्होंने व्यास कथावाचक नमन कृष्ण किंकर जी महाराज का स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया गया। पुरानी आबकारी स्थित कथा स्थल पर प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु भक्त बढ़ चढ़कर भागवत कथा का आनंद ले रहे है। भागवत कथा का समापन पर 30 जुलाई को विशाल भंडारे के साथ किया जाएगा। कथा स्थल पर प्रतिदिन भजन कीर्तन के साथ दर्जनों महिलाओं की मंडली द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के भजनों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है।”सीयाराम मय सब जग जानी, करहूँ प्रणाम जोई जुग पानी, सहित कृष्ण कथा का लोग बढ़चढ़कर आनंद ले रहे हैं। इस अवसर पर व्यास नमन कृष्ण महाराज सहित कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, सतीश जोशी, सुनील चंद्र जोशी, दीपक नौटियाल, कुसुम लता जोशी, कुलदीप कुमार, प्रज्ञा जोशी, तनुश्री जोशी, दर्शन चंद्र जोशी, सौरभ वर्मा, शोभा पंत, मीनल जोशी, किरन जोशी, नीलेश जोशी, सुषमा नौटियाल, कंचन जोशी, बृजेश जोशी, पंडित रवि शंकर शास्त्री, विवेक आचार्य, नारायण शरण, श्याम शरण, राजकुमार वर्मा सहित सैकड़ो श्रद्धालु मौजूद रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *