पहले दिन नैनीताल जिले के खिलाड़ियों का जलवा।

हल्द्वानी। जूजीत्सु एसोसियेशन ऑफ़ उत्तराखंड के तत्वावधान में 6-7 दिसम्बर को स्थानीय अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित हो रही स्टेट जुजित्सु चैंपियनशिप में पहले दिन नैनीताल जीके के खिलाड़ियों ने अत्यधिक स्वर्ण पदकों पर कब्जा कर अपना जलवा दिखाया। जूजित्सु एसोसियेशन ऑफ़ इंडिया के निदेशक प्रशासन सतीश जोशी ने बताया कि राज्य जूनियर चैंपियनशिप 2025 के पहले दिन नैनीताल जीके के खिलाड़ियों ने सर्वाधिक स्वर्ण पदकों पर कब्ज़ा कर अपना जलवा बरक़रार रखा। उन्होंने बताया को उक्त चैंपियनशिप में राज्य के 11 जिलों के चयनित 328 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ जूजित्सु इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय कुमार जोशी एवं अंतर्राष्ट्रीय मैराथन चैंपियन सुरेश चंदर पांडे किया। प्रतियोगिता कर स्वर्ण एवं रजत पदक विजेता खिलाड़ी इसी माह 19-23 दिसंबर में हल्द्वानी उत्तराखंड में आयोजित राष्ट्रीय जूनियर जूजित्सु चैंपियनशिप में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। पहले दिन स्वर्ण पदक विजेताओं में अश्मिका कुकरेती ( देहरादून), मेघा पंत नैनीताल, रशिका धपोला नैनीताल, शिवन्या जोशी ऊधम सिंह नगर, शांभवी नेगी हरिद्वार, इशिका शाही नैनीताल , माही बिष्ट अल्मोड़ा, अक्षत थपलियाल नैनीताल, गौरव अंदोला चम्पवात, लखिया नैनीताल, आरव चंदेल उड़ान सिंह नगर , आदित्य बिष्ट अल्मोड़ा, स्वरांजलि जोशी हल्द्वानी आदि ने स्वर्ण पदकजीते। इस दौरान विश्व चैंपियनशिप में पदक विजेता प्रज्ञा जोशी का स्वागत भी किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक कमल सिंह, वैभव पड़ियार, नव्या पांडे, आदित्य सिंह, नरेंद्र रजवार, किशोर सिंह, ममता उपाध्याय, श्रीपर्णा जोशी आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन निदेशक सतीश जोशी ने किया। इस दौरान उत्तराखंड जूजित्सु की प्रदेश अध्यक्ष रसिका सिद्दीकी, उपाध्यक्ष ललित कर्नाटक , दीपक जोशी, वीरेंद्र राठौड़, ऋषिपाल भारती, दीपक नौटियाल, किशन चौहान, किशोर सिंह, यशपाल भट्ट, सृष्टि कृशाली, कुंदन सिंह, कृष्णजली जोशी, ममता उपाफ़्याय आदि उपस्थित रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *