छड़ी महोत्सव 16 सितंबर को मनाया जाएगा। इस दौरान शहर में छड़ी महाराज की भव्य शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी। छड़ी महोत्सव सिमिति के अध्यक्ष अरविंद वर्मा ने बताया कि 16 सितंबर को 32 पुजारियों का दल छड़ी महाराज सहित कोटद्वार पहुंचेंगे। इसके उपरांत छड़ी महाराज का श्रंगार कर गोविंदनगर से बाजार क्षेत्र के लिए यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा स्टेशन रोड, हनुमान मंदिर, झंडाचौक, पटेल मार्ग से होते हुए वापस गोविंद नगर पहुंचेगी। इसके उपरांत भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *