– ऊधम सिंह नगर जिले के जसपुर कोतवाली के पतरामपुर चौकी की बैरक में बाहरी लोगों को बुलाकर शराब पार्टी करने के बाद शराब के नशे में लोगों से उलझना और धक्का मुक्की पुलिस कर्मियों को भारी पड़ गया।
जिले के एसएसपी मंजू नाथ टीसी ने इस मामले में कड़ा एक्शन लेते हुए चौकी इंचार्ज सही चार पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है।
एसएसपी ने शराब के नशे में पाए गए एक सिपाही सचिन कुमार और उसके साथ शराब पीने के बाद मौके से भागे दूसरे सिपाही सुभाष चौधरी और हंगामे में बीच बचाव नहीं करने पर निगरानी मुंशी अनिल को सस्पेंड किया गया है।
इसके अलावा तीन दिन से चौकी नहीं जा रहे चौकी इंचार्ज संदीप शर्मा को भी सस्पेंड किया गया है। एसएसपी मंजू नाथ टीसी ने बताया कि सचिन का मेडिकल कराया गया था, वह शराब के नशे में पाया गया था।
एसएसपी ने बताया कि सचिन ने चार बाहरी लोगों के साथ बाजपुर कोतवाली में सम्मन तामिल की ड्यूटी में तैनात सुभाष को शराब पार्टी में बुलाया था। चौकी इंचार्ज तीन दिन से रुद्रपुर में चल रही ट्रेनिंग में था और ट्रेनिंग के बाद वापस चौकी जाने के बजाय रुद्रपुर में रुक रहा था। इसके लिए उसने सीओ, एएसपी और एसएसपी से अनुमति नहीं ली थी।
एस एस पी के अनुसार एक गांव में दो पक्षों में विवाद के बाद एक पक्ष के व्यक्ति को कांस्टेबल अनिल और सचिन चौकी ले कर आए थे। जब संभ्रांत लोग चौकी आए तो उनके साथ सचिन ने बदसलूकी की थी। सुभाष ने उसका साथ दिया। अनिल ने मौके पर बीच बचाव नहीं किया।
एस एस पी का कहना है कि अगर पब्लिक के लोग पुलिस कर्मियों के विरुद्ध प्रार्थना पत्र देते हैं तो एफआईआर दर्ज करेंगे। साथ ही इस मामले की उच्च स्तरीय जांच भी कराई जाएगी।
बाइट – मंजू नाथ टीसी – एस एस पी ऊधम सिंह नगर

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *