हरिद्वार ।
देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के तीन दिवसीय उत्सव-25 के दूसरे दिन विद्यार्थियों ने अपनी विविध कला-क्षमताओं और ज्ञान का प्रदर्शन किया। शास्त्रीय संगीत, वाद विवाद प्रतियोगिता, विविध सांस्कृतिक, शारीरिक एवं शैक्षिक कार्यक्रमों में छात्रों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
अपने संदेश में प्रतिकुलपति युवा आइकान डॉ चिन्मय पण्ड्या ने कहा कि यह उत्सव विद्यार्थियों को अपनी छिपी हुई प्रतिभाओं को उजागर करने का एक अद्वितीय अवसर है। अपनी पढ़ाई के साथ-साथ शारीरिक और मानसिक विकास पर भी ध्यान दें, ताकि वे जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकें। युवा आइकान ने कहा कि खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों में शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक है। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को समग्र रूप से विकसित करना और उन्हें समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का एहसास दिलाना है।
खेल अधिकारी श्री नरेन्द्र सिंह व श्रीमती श्रुति ओडकुले ने बताया कि लंबी कूद में कृष्णा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, तो वहीं विभांशु ने दूसरा स्थान मिला। शाट पुट थ्रो में ऋतुनाथ ने 10.12 मीटर की दूरी फेंक कर पहला व प्रभात भट्ट ने 9.70 मीटर के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग के चार सौ व दौ मीटर दौड़ में अकूला ज्योतिका ने प्रथम तथा दीक्षा नरवरे को द्वितीय स्थान मिला। सौ मीटर दौड़ में खुशी ने पहला व योशिता मीणा को दूसरा स्थान मिला। अंचल सिंह की टीम ने अंचल रतुड़ी की टीम को बॉलीवाल में हराकर जीत दर्ज की। बैंडमिंटन में आस्था तिवारी की टीम ने हर्षिता जैन की टीम को हराया। छात्र वर्ग के दो सौ मीटर दौड़ में यज्ञदेव को प्रथम तथा कुशाग्र को दूसरा स्थान मिला। सौ मीटर में यज्ञदेव ने अमित सिंह को पछाड़कर प्रथम स्थान पर रहे। बॉलीवाल कृष्ण रावल की टीम ने अभिनव पाण्डेय की टीम से जीत दर्ज की। इसके अलावा भी कई खेल प्रतियोगिता चल रही हैं। जिसमें विद्यार्थी अपना कौशल दिखा रहे हैं। इस दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति श्री शरद पारधी, कुलसचिव श्री बलदाऊ देवांगन सहित शिक्षकगण और प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों की मेहनत और प्रयासों की सराहना की।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *