चम्पावत। चम्पावत पीजी कलेज में छात्र छात्राओं ने धरना दिया। उन्होंने कलेज प्रशासन पर छात्र छात्राओं को गुमराह करने का आरोप लगाया। छात्र नेताओं ने सेमेस्टर के नतीजे घोषित नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी। सोमवार को छात्र-छात्राओं ने चम्पावत पीजी कलेज में धरना दिया। छात्र संघ अध्यक्ष मनीष महर ने बताया कि वर्ष 2021 से अब तक 30 छात्र छात्राओं के बीए, बीएससी और बीकम के किसी भी सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम अब तक नहीं आ सके हैं। इन छात्र छात्राओं ने अफलाइन एडमिशन लिया था। बताया कि इस संबंध में विश्व विद्यालय प्रशासन से वार्ता करने करने के बाद पता चला कि कलेज से जानकारी नहीं भेजी गई है। उनका कहना है कि कलेज प्रशासन जानकारी भेजने की बात कह रहा है। इससे भ्रम की स्थिति बन रही है। उन्होंने शीघ्र परीक्षा परिणाम घोषित करने की मांग को लेकर धरना दिया। मांग नहीं माने जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इधर प्राचार्य प्रणीता नंद का कहना है कि उन्होंने परीक्षा परिणाम सुधार के विश्व विद्यालय भेजे हैं। धरना देने वालों में केशव महर, संदीप कुमार, मोहित रावत, रोहित भट्ट, अजय महर, पंकज बोहरा, सुनीता बोहरा, ऊषा थ्वाल, हेमा, योगिता शामिल रहीं।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *