जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पब्लिक इंटर कालेज सुरखेत की ओर से ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के तहत कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान विद्यार्थियों ने सदैव देश हित को लेकर कार्य करने का भी संकल्प लिया।
सोमवार को विद्यालय परिसर में आसपास के क्षेत्र में कलश यात्रा निकाली गई। विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को अमृत कलश यात्रा के महत्व के बारे में बताया। यात्रा के दौरान विद्यार्थी अपने-अपने क्षेत्र की मिट्टी व चावल कलश में लेकर चल रहे थे। इससे पूर्व प्रधानाचार्य पुष्कर सिंह नेगी ने विद्यार्थियों को पंच प्रण की शपथ दिलवाई थी। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य होते हैं। इसलिए उन्हें अपना बेहतर भविष्य तय कर देश की उन्नति में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वच्छता का भी संदेश दिया। कहा कि देश को स्वच्छ व स्वस्थ बनाने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपना योगदान देना चाहिए। विद्यार्थियों को अपने अभिभावकों के साथ ही आसपास के लोगों को स्वच्छता के बारे में बताना चाहिए। सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा डालने के बजाय कूड़ेदान का उपयोग करें।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *