श्रीनगर गढ़वाल : शहर के गोला पार्क में एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) उत्तराखंड द्वारा फिलिस्तीनियों के खिलाफ हमले रोको की मांग को लेकर अखिल भारतीय विरोध दिवस के रूप में प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) के राज्य संयोजक डॉ. मुकेश सेमवाल ने कहा कि इजरायल द्वारा फिलिस्तीन पर गैरकानूनी कब्जा किया गया है। उन्होंने कहा कि मानवता को बचाने के लिए हम युद्ध पर शांति विराम की मांग करते हैं। इस मौके पर एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) उत्तराखंड के राज्य संयोजक डॉ. मुकेश सेमवाल, एआईडीएसओ छात्र संगठन की ऑल इंडिया काउंसिल मेंबर रेशमा पंवार, संदीप, मोनिका, अमित, भानु, अजय, आदि शामिल रहे। (एजेंसी)

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *