चम्पावत। टनकपुर स्टेडियम का नाम गोविंद बल्लभ पंत के नाम पर किए जाने की मांग की है। जीबी पंत फाउंडेशन ने इस संबंध में र्केप कार्यालय के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा है। सोमवार को जीबी पंत वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष नवीन चंद्र पंत के नेतृत्व में अन्य सदस्यों ने र्केप कार्यालय में ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि अभी तक टनकपुर खेल मैदान का नामकरण नहीं हुआ है। बताया कि वर्षों से मैदान में राज्य और जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के साथ-साथ जीबी पंत की जयंती समारोह का आयोजन किया जाता है। उन्होंने पंत के योगदान और देश के प्रति उनकी सोच को देखते हुए स्टेडियम का नाम गोविंद बल्लभ पंत के नाम पर करने की मांग की है। ताकि जिससे पूरे राज्य में टनकपुर स्टेडियम को एक नई पहचान मिल सके। ज्ञापन देने वालों में उपाध्यक्ष बसंत पुनेठा, हंसा जोशी, संरक्षक भुवन चंद्र पांडेय, सचिव संजय गर्ग, कोषाध्यक्ष सूरज भारद्वाज, उपसचिव कल्पना चंद, बबिता गोस्वामी, महेश चंद्र राय, प्रीतम सिंह आदि रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *