रुद्रप्रयाग। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन के बैनर तले भारत वर्ष के सभी राज्यों में कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे हैं। इसके लिए 1 अक्तूबर को पेंशन महारैली में दिल्ली के रामलीला मैदान में राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार वधु के नेतृत्व में प्रदर्शन किया जाएगा। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन के जिलाध्यक्ष सौम्य ढौंडियाल, जिला महामंत्री राजविलोचन राणा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एसएस राणा, तलाल, महिला उपाध्यक्ष रितु, कोषाध्यक्ष राजेश पुरोहित, संगठन मंत्री राजेश गैरोला आदि ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड राज्य के प्रान्तीय अध्यक्ष जीतमणि पेन्युली के नेतृत्व में राज्य के विभिन्न जिलों के कर्मचारीध् शिक्षक बड़ी संख्या में 30 सितम्बर को दिल्ली पहुंचेंगे जहां वे 1 अक्तूबर की शंखनाद रैली में शामिल होंगे। उन्होंने सभी शिक्षक कर्मचारियों को उक्त रैली में प्रतिभाग करने का आह्वान किया है।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *