जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ पौड़ी के शिक्षकों ने दिल्ली रामलीला मैदान में प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने जल्द पुरानी पेंशन बहाली नहीं होने पर आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी है।
जिलाध्यक्ष महावीर बिष्ट ने बताया कि शिक्षक व अन्य सरकारी कर्मचारी, अधिकारी पिछले कई वर्षों से पुरानी पेंशन बहाली की मांग उठा रहे हैं। लेकिन, अब तक उनकी मांग को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई गई है। एक तरफ जनप्रतिनिधि खुद चार-पांच पेंशन ले रहे हैं। वहीं सरकारी कर्मचारी व अधिकारियों को साठ साल तक नौकरी करने के बाद भी पेंशन नहीं मिल रही। यदि सरकार जल्द ही पुरानी पेंशन लागू नहीं करती तो कर्मचारी व अधिकारियों को परिवार सहित आंदोलन में कूदना पड़ेगा। कहा कि सरकारी कर्मचारी व अधिकारियों की अनदेखी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर कैलाश अंडोला, प्रकाश कालाकोटी, विजय नौडियाल, स्वतंत्र मिश्रा, अजय बिष्ट, नकुल रावत, सुरेन्द्र रावत, लक्ष्मण कोरंगा, विजय मिश्रा, सोहन लाल, दीपक नेगी, संदीप रावत, अभिषेक बलोदी आदि मौजूद रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *