रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी के निर्देशों पर उप जिलाधिकारी परमानंद द्वारा बसुकेदार में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर ग्रामीणों ने 39 शिकायतें दर्ज की, जिसमें 13 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। मंगलवार को टेमरिया पल्ला मिलन केंद्र में आयोजित तहसील दिवस में ग्रामीणों ने तहसील बसुकेदार में स्थाई तहसीलदार की नियुक्ति करने की मांग की। टेमरिया के ग्रामीणों द्वारा प्राथमिक विद्यालय के क्षतिग्रस्त भवन व सिंचाई नहर के सुचारू नहीं होने की शिकायत दर्ज की। महिला मंगल दल की अध्यक्ष सुनीता देवी ने वर्ष-2013 की दैवीय आपदा से कालागढ़ में क्षतिग्रस्त पुलिया के निर्माण करने के साथ ही अन्य समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रार्थना-पत्र दिया। टेमरिया के ग्रामीणों द्वारा गिंवाडी-नागजगई मोटर मार्ग के निर्माण से मुआवजा नहीं मिलने, डमार के ग्रामीण कुंदी लाल ने वन पंचायत की भूमि पर हुए अतिक्रमण को हटाने, प्रथम लाल ने बीपीएल क्रमांक जारी नहीं होने, शहीद मुरलीधर सेमवाल के नाम पर नागजगई-फेगू-बरम्वाड़ी टेमरिया मोटर मार्ग पर धीमी गति से हो रही कार्यवाही को लेकर भी शिकायत दर्ज की गई।
इस मौके पर तहसीलदार बीलए शाह, सहायक अभियंता लोनिवि ऊखीमठ अनुज भारद्वाज, अपर सहायक अभियंता जल संस्थान सोनू बिष्ट, अपर उद्यान अधिकारी महावीर सिंह रावत, ग्राम विकास अधिकारी हेमंत त्रिपाठी, पूर्ति निरीक्षक महिपाल सिंह राणा, प्रधानाचार्य राइंका बसुकेदार लक्ष्मीदत्त भट्ट, पंचायती राज विभाग से कुलदीप भंडारी, बाल विकास विभाग से सुधा बेंजवाल सहित जन प्रतिनिधि व स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *