श्रीनगर गढ़वाल : आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य एवं गांधी, शास्त्री जयंती पर लार्सन और टूब्रो (एलएंडटी) कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अलकनंदा नदी स्थित अल्केश्वर घाट एवं आस-पास सफाई अभियान चलाया। इस मौके पर कूड़ा एकत्रित कर स्वच्छता ही सेवा की शपथ भी ली गई। कंपनी के परियोजना प्रबंधन सुनील गुप्ता ने लोगों को डेंगू से बचाव की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि अभियान में कंपनी के प्रशासनिक अधिकारी श्यामदत्त जोशी के अलावा रेलवे पैकेज 4 के अंतर्गत जनासु और सौड़ देवप्रयाग में कार्यरत कर्मचारी शामिल हुए। (एजेंसी)

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *