जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : आईएचएमएस संस्था ने आयोजित दस दिवसीय नि:शुल्क नेचर गाइड प्रशिक्षण का समापन हो गया। इस दौरान युवाओं को नेचर गाइड में बेहतर भविष्य के बारे में बताया गया।
पर्यटन विभाग व टीएचएससी के तत्वावधान में दस दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था। अंतिम दिन अपर निदेशक उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद पूनम चंद ने युवाओं को वीडियों काफ्रेंसिंग के माध्यम से नेचर गाइड के लाभ बताया। कहा कि इससे जुड़कर युवा अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हैं। इस मौके पर डीएफओ कालागढ़ टाइगर रिजर्व आशुतोष सिंह, जिला पर्यटन अधिकारी प्रकाश चंद्र खत्री, कुंवर अजय आदि मौजूद रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *