




Haridwar। हरिद्वार में हरिहर पुरुषोत्तम भागवत धाम का 14वां वार्षिक उत्सव धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है, इस मौके पर महंत कमल दास महाराज द्वारा श्रीमदभागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ एवं संत सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें महामंडलेश्वर स्वामी जगदीश दास महाराज द्वारा भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है ,कथा में बड़ी संख्या में हरियाणा ,पंजाब दिल्ली सहित देश के अलग-अलग राज्यों से श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे हुए हैं , प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी और बीजेपी के कनखल से पार्षद भूपेंद्र कुमार ने कथा में शामिल होकर संतो और व्यास पीठ का आशीर्वाद लिया, प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे से 1:00 बजे तक भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा का श्रवण कर रहे हैं।
भागवत कथा की आयोजक महंत कमल दास महाराज ने बताया कि हरिहर पुरुषोत्तम भगवत धाम में श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है आठ मई से शुरू हुए ज्ञान यज्ञ का समापन 15 मई को संत सम्मेलन के साथ किया जाएगा।
