दिल्ली : भारत के सभी धर्मों के बीच सामुदायिक समरसता, राष्ट्रीय एकता, शांति, प्यार और लगाव को लोगों में बढावा देने के लिए प्रत्येक वर्ष, 20 अगस्त को सदभावना दिवस मनाया जाता है। इसी क्रम में शुक्रवार को उत्तर रेलवे ने प्रधान कार्यालय, बडौदा हाउस, नई दिल्ली में सदभावना दिवस-2023 का आयोजन किया। इस मौके पर शोभन चौधुरी, महाप्रबंधक उत्तर रेलवे ने रेलकर्मियों को सदभावना दिवस की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर चौधुरी ने कहा कि जाति, क्षेत्र, धर्म और भाषा को बिना ध्यान दिये भारत के सभी लोगों को भावनात्मक एकात्मकता और सदभावना के लिए कार्य करना, देश की प्रगति के लिए अति महत्वपूर्ण है। इस सब को हिंसा के बिना, संवैधानिक साधनों और बातचीत के द्वारा सच्चे मन से दूरियों को मिटाने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए। इस अवसर पर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी तथा कर्मचारीगण भी उपस्थित थे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *