आसपास के गांव में वोटर लिस्ट सत्यापन को जा रहा बीएलओ
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: चौबट्टाखाल के अंतर्गत दमदेवल मार्ग पर मोटरसाइकिल से जा रहे एक बीएलओ पर गुलदार ने हमले का प्रयास किया। बीएलओ ने घटनास्थल पर मोटरसाइकिल छोड़ अपनी जान बचाई। ग्रामीणों को गुलदार को कैद करने के लिए क्षेत्र में पिंजरा लगवाने की मांग की है।
बीएलओ की ड्यूटी पर तैनात शिक्षक विनोद रावत आसपास के गांव में वोटर लिस्ट से संबंधित कार्य से जा रहा था। इसी दौरान दमदेवल मार्ग पर दांथाधार के समीप झाड़ियों ने निकला गुलदार विनोद की मोटरसाइकिल का पीछा करने लगा। हमले के लिए जैसे ही गुलदार ने झपटा मारा मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। इसके बाद विनोद ने साहस का परिचय देते हुए दौड़कर गुलदार से अपनी जान बचाई। विनोद रावत वर्तमान में राजकीय जूनियर हाईस्कूल चमनाऊं सौंडल में शिक्षक के पद पर कार्यरत है। जिन्हें घर-घर सत्यापन अभियान के लिए बीएलओ की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, घटना से आकोशित ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगाकर गुलदार को कैद करने की मांग की है। कहा कि गुलदार की धमक से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *