नई टिहरी। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन टिहरी ने जिला शिक्षा एंव प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में बैठक कर शिक्षकों की स्थानीय समस्याओं पर चर्चा की। डायट में आयोजित बैठक में संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह नेगी ने कहा कि शिक्षकों द्वारा जिला सहकारी बैंक से लंबे समय से शिक्षकों को कैश क्रेडिटाण ब्याज दर को कम करने तथा अन्य बैंकों की भांति फ्री इंश्योरेंशन देने की मांग की हैं। कहा बैंक द्वारा सीसीएल को लेकर शिक्षक संगठनों को विश्वास में नहीं लिया जा रहा है, जिससे शिक्षक में रोष बना है। उन्होंने बैंक सेाण की ब्याज दर में कटौती की मांग को लेकर संगठन को विश्वास में लिये जाने की मांग की है। कहा जल्द उनकी मांग पर कोई उचित निर्णय नहीं लिया जाता है,तो शिक्षकों से अपने बैंक खातों के संचालन हेतु अन्य बैंकों के लिये भी स्वतंत्र होंगे। बताया संगठन की ओर से उत्तराखंड ग्रामीण बैंक से वार्ता की गई है, जो शिक्षकों को क्रेडिट लिमिट देने के अलावा 25 लाख के फ्री इंश्योरेंश के साथ नेट बैंकिंग की सभी सुविधाऐं देने की पर सहमत हैं। बैठक में संघ के जाखणीधार ब्लक अध्यक्ष बिजेंद्र पंवार, चंबा अध्यक्ष रविंद्र खाती, खेमचंद, विक्रम सजवाण, रोशनलाल, टीटी राणा, प्रमोद चमोली, मनीष राजपूत, जगदंबा कंडारी, सरोज सेमवाल, मोतीलाल, सरोज रावत, दीपक बधानी सहित कई शिक्षक उपस्थित थे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *