रानीखेत। जालली मोटर मार्ग में चिलियानौला स्तिथ शक्ति चौक पर आल्टो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे जा घुसी।
आनन फानन में स्थानीय नागरिकों द्वारा गंभीर अवस्था में घायल को नागरिक चिकित्सालय रानीखेत के जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों की सलाह पर घायल को हल्द्वानी रेफर किया गया। हल्द्वानी पहुंचने पर डाक्टरों द्वारा गंभीर अवस्था में घायल कुंदन सिंह खंपा को मृत घोषित कर दिया गया। 67 वर्षीय मृतक कुंदन सिंह खंपा उत्तराखंड परिवहन निगम रानीखेत के शाखा इंचार्ज से सेवानिवृत थे। मृतक अपने पीछे 2 पुत्रों और पत्नी को रोता बिलखता छोड़ गए। हादसे में वाहन चालक को गंभीर चोटे आई हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय 67 वर्षीय चिलियनौला निवासी कुंदन सिंह खंपा सुबह 10.20 बजे अपनी आल्टो कार संख्या यूके 01 ए 8175 हैड़ाख़ान की ओर से अपने घर को जा रहे थे। इसी बीच शक्ति चौक के पास एक ट्रक संख्या यूके 05 सीए 0814 सड़क किनारे निर्माण सामग्री उतार रहा था। अचानक कार अनियंत्रित होकर सीधे ट्रक के पीछे जा घुसी। गंभीर रूप से घायल कुंदन सिंह खम्पा को स्थानीय लोगों द्वारा अपने वाहन से नागरिक चिकित्सालय पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार बाद चिकित्सकों ने घायल को हल्द्वानी रेफर कर दिया। हल्द्वानी पहुंचते ही उपचार से पूर्व डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाहर क्षेत्र के मालवाहक वाहन अक्सर क्षेत्र में आकर अपने वाहनों को सड़क किनारे अनियंत्रित तरीके से खड़े करते हैं जिससे पूर्व में भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। कई बार स्थानीय नागरिकों द्वारा प्रशासन को इसकी जानकारी भी दी गई बावजूद इसके कोई ठोस कार्यवाही ना होने से इस प्रकार की दुर्घटनाओं से लोग परेशान हैं।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *