कोटा, एजेंसी। कहते हैं कि भगवान जब देता है, तो छप्पर फाड़ कर देता है। भगवान के घर में देर है अंधेर नहीं। यह सब हुआ है राजस्थान के वजीरपुरा गांव का है, जहां एक गर्भवति महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है और सभी स्वस्थ हैं। इन चार बच्चों में दो बेटे और दो बेटियां हैं, जो कि पूरी तरह स्वस्थ हैं।
जानकारी के अनुसार राजस्थान के टोंक में वजीरपुरा गांव की महिला की शादी चार साल पहले हुई थी, जिसके बाद से वह प्रेग्रेंट नहीं हो पा रही थी। इसके बाद चार साल बाद महिला प्रेग्रेंट हुई और देर रात उसे प्रसव पीड़ा उठी, जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां सोमवार सुबह छह बजे के करीब गर्भवति महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया। डाक्टरों का कहना है कि दस लाख मामलों के बाद ऐसा केस होता है। जुड़वा बच्चे होना तो आम बात है, लेकिन एक साथ चार बच्चे होना किसी करिश्मे से कम नहीं है।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *