देहरादून। भारत सरकार के खेल मंत्रालय एवं भारतीय खेल प्राधिकरण साई की सदस्य फेडरेशन जुजित्सु एसोसियेशन ऑफ़ इंडिया के तत्वावधान में दिनांक 23 से 25 फ़रवरी तक देहरादून परेड ग्राउंड के बहुउद्देशीय हाल में सीनियर राष्ट्रीय जुजित्सु चैंपियनशिप 2024 का भव्य आयोजन किया जायेगा।
एशोशियेशन के कार्यकारी निदेशक सतीश जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखण्ड राज्य में पहली बार होने जा रहे बहुचर्चित खेल जुजित्सु की राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन देहरादून में होगा। देश भर के विभिन्न राज्यों एवं अकादमियों के लगभग एक हज़ार खिलाड़ी एवं 100 अधिक ऑफिसियल, रैफ़री एवं कोच उक्त विशाल आयोजन में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि देश में तेज़ी से चर्चित होने वाला मार्शल आर्ट का खेल जुजित्सु खेल मंत्रालय भारत सरकार एवं भारतीय खेल प्राधिकरण से मान्यता प्राप्त है। उन्होंने बताया किं उत्तराखण्ड में प्रस्तावित राष्ट्रीय खेलों के मद्देनज़र इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन पहली बार उत्तराखण्ड में किया जा रहा है। ज्ञात हो कि इस खेल में उत्तराखंड राज्य के खिलाड़ी पिछले आठ वर्षों से लगातार राष्ट्रीय स्तर पर चैंपियन हैं। एवं राज्य के दो खिलाड़ियों ने 19वें एशियाई खेलों चाइना में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया। प्रदेश के खिलाड़ियों ने विगत वर्षों में देश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीते हैं। राष्ट्रीय जुजित्सु चैंपियनशिप में राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय कुमार जोशी सहित महासचिव अमित अरोड़ा एवं कई राष्ट्रीय अन्तराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता नेवाजा, फ़ाइटिंग एवं कांटैक्ट जिजित्सु सहित डुओ शो स्पर्धाओं में खेली जाएगी। चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलाड़ी आगामी विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। स्थानीय आयोजक जूजित्सु एशोशियेशन ऑफ़ उत्तराखंड के 96 खिलाड़ी प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे हैं। खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन हेतु पुरस्कार वितरण में भारतीय ओलंपिक संघ की संयुक्त सचिव प्रोo अलकनंदा अशोक एवं मुख्य खेल सचिव अमित कुमार सिन्हा भी मौजूद रहेंगे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *