श्रीनगर गढ़वाल : रेनबो पब्लिक स्कूल के तीन छात्रों ने एनटीए की ओर से आयोजित जेईई एडवांस और दो छात्रों ने नीट की परीक्षा प्रथम प्रयास में ही पास की है। छात्रों की सफलता पर विद्यालय परिवार और परिजनों ने खुशी जाहिर की है। रेनबो पब्लिक स्कूल चौरास की प्रधानाचार्य डा. रेखा उनियाल ने बताया कि नेशलन टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित जेईई एडवांस परीक्षा में अनुराग सेमवाल का आईआईटी पटना, मीत राणा का आईआईटी तिरुपति और मृदुल पटवाल का आईआईटी मद्रास में चयन हुआ है। वही स्कूल की छात्रा तोषिता घिल्डियाल और आयुष नेगी ने मेडिकल परीक्षा (नीट) में अच्छे अंक प्राप्त करते हुए मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में अपना स्थान सुनिश्चित किया है। डा. रेखा उनियाल ने कहा कि छात्र-छात्राओं द्वारा इस प्रकार के प्रदर्शन से स्कूल के साथ ही पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। (एजेंसी)

 

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *