
हरिद्वार में हुए लोधी समाज के चुनाव में सर्व समिति से तीरथ प्रकाश लोधी को समाज का प्रधान बनाया गया है, कनखल स्थित लोधी समाज की धर्मशाला में आज समाज की आमसभा की बैठक आयोजित की गई जिसमें समाज के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे, सभी ने तीरथ प्रकाश लोधी को अपना प्रधान चुन लिया है। प्रधान बनने के बाद सभी लोगों ने फूलमाला पहना कर नवनिर्वाचित प्रधान तीरथ प्रकाश लोधी का सम्मान किया,
इस मौके पर तीरथ प्रकाश लोधी ने कहा कि समाज द्वारा आज मुझे प्रधान बनाया गया है । समाज के उत्थान के लिए दिन-रात कार्य करेंगे ,उन्होंने नवनिर्वाचित चुने जाने पर समाज के लोगों का धन्यवाद भी दिया है।
