चम्पावत। पाटी में व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने को लेकर विरोध किया। बाद में र्केप कार्यालय के जरिए सीएम धामी को ज्ञापन भेजा। पाटी में शनिवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष गोपेश पचौली के नेतृत्व में व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। व्यापारियों और लोगों का कहना है कि वे बीते 40 साल से स्टेट हाइवे में व्यवसाय कर परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। अब अदालत के आदेश के बाद दुकानों और मकानों को तोड़ा जा रहा है। कहा कि इस वजह से उनके सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। कहा कि एक ओर सरकार पलायन रोकने और स्वरोजगार अपनाने को कह रही है। दूसरी ओर सैंकड़ों लोगों का रोजगार छीन कर पलायन को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने स्थानीय लोगों को हितों का ध्यान रखते हुए निर्णय लेने की मांग की। बाद में व्यापारियों ने र्केप कार्यालय के जरिए सीएम धामी को ज्ञापन भेजा। प्रदर्शन करने वालों में बहादुर सिंह मेहता, कुंदन सिंह लडवाल, राजू बोहरा, हेम चंद्र, जगदीश सिंह, भगवान लाल, चरण सिंह, पान सिंह मौजूद रहे। इधर वन क्षेत्राधिकारी हिमालय सिंह टोलिया ने बताया कि स्टेट हाइवे में खेतीखान से वालिक तक चिह्निकरण कार्य अगले एक दो दिन में पूरा कर लिया जाएगा।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *