श्रीनगर गढ़वाल : नगर निगम सभागार में दीनदयाल अंत्योदय योजना शहरी के अंतर्गत गठित महिला स्वयं सहायता समूहों की बैठक नगर आयुक्त/एसडीएम नुपुर वर्मा द्वारा ली गई। बैठक में महिला स्वयं सहायता समूह के सदस्यों ने कहा कि वर्तमान में उनके द्वार कपड़े के बैग, मॉस्क, चप्पल, जूस, अचार, जेम, जेली, सिलाई, बुनाई एवं गाय के गोवर से दीये, धूपबत्ती व अगर बत्ती आदि बनाने का कार्य किया जा रहा है। महिलाओं ने कहा कि उन्हें बेकरी बिस्कुट, फिनायल, जूट की रस्सी, पायदान आदि बनाने का प्रशिक्षण दिया जाए। नगर आयुक्त वर्मा ने कहा स्वयं सहायता समूहों को प्रशिक्षण दिलाए जाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर सहायक नगर आयुक्त रवि राज बंगारी, भागीरथी स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष शांति भट्ट, अनीता नौटियाल, रश्मि भट्ट, कौशल्य गुनसोला, पूजा भट्ट, पिंकी नेगी, जसदेश्वरी देवी, आशा नेगी, प्रभा बिष्ट, सरला पंवार, रीना देवी, सुनीता पंवार, उर्मिला बिष्ट, रेखा पंवार, प्रिया नैथानी आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *